फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Train will run from Mau to Mumbai two days a week

Mau News: मुंबई के लिए सप्ताह में दो दिन मऊ से चलेगी ट्रेन

Sat, 13 Sep 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Train will run from Mau to Mumbai two days a week
मऊ। त्योहारों में अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए मऊ जंक्शन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। यह जानकारी वाराणसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन

बताया कि 01123/01124 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 सितंबर से 30 नवंबर तक हर शुक्रवार और रविवार को जबकि मऊ से 28 सितंबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को 20 फेरों के लिए शुरू होगी।
विज्ञापन

बताया कि मुंबई से शुरू होने वाली ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर कल्याण, नासिक रोड, इटारसी, भोपाल, झांसी जंक्शन, प्रयागराज होते हुए मऊ पहुंचेगी।वापसी यात्रा में 01124 मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी मऊ से 5.50 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यात्रियों की सुविधा को लेकर गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 4, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed