फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Train driver garland , flowers travelers

ट्रेन चालक को माला, यात्रियों को फूल

Thu, 02 Jul 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 02 Jul 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Train driver garland , flowers travelers
पहली बार मऊ से डीएमयू का संचालन होने से रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी। इस बीच सांसद हरिनरायन राजभर भी डीएमयू को देखने पहुंचे। उन्होंने चालक और गार्ड को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर रेल यात्रियों का फूल देकर स्वागत किया गया। सांसद ने डीएमयू के अंदर जाकर उसका निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


 इस दौरान पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत में सांसद हरिनरायन राजभर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा एक प्रयास हुआ है, जिसमें प्रधानमंत्री और रेल राज्यमंत्री का काफी सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि डीएमयू के संचालन के बाद मऊ रेलवे स्टेशन से जो भी ट्रेनें साप्ताहिक हैं उसे प्रतिदिन कराया जाएगा। साथ ही बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए रेल राज्यमंत्री और रेलमंत्री से वार्ता की जाएगी। इस दौरान रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुन्ना दूबे, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा द्वारा मऊ से इलाहाबाद के लिए एक जोड़ी डीएमयू को चलाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। पहली बार डीएमयू ट्रेन के मऊ पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर तथा गार्ड को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही ट्रेन से आए सभी यात्रियों को फूल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  विजय नारायन शर्मा ने कहा कि जनपद से आज डीएमयू तो आई ही रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने औड़िहार से भटनी तक डबल लाइन, इलेक्ट्रिक की घोषणा से जिले में विकास की गति तेज होगी। रेलवे स्टेशन पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने प्रत्येक बोगियों में चढ़कर यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, अमरनाथ दुबे, आनंद प्रताप सिंह, प्रवीण गुप्ता, सुनील गुप्ता, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, कृपाशंकर सिंह, अरिजीत सिंह, गनेश सिंह, प्रह्लाद वर्मा, डा. अलका राय आदि शामिल थे।


 इसी क्रम में  रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा मऊ से इलाहाबाद के लिए एक जोड़ी डीएमयू को मऊ से चलाए जाने पर  उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने हर्ष प्रकट किया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर स्थित स्टेशन पहुंचकर डीएमयू के चालक व गार्ड को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सुरेश कल्यानिया,  विजय कुमार रुंगटा, श्रवण कुमार सर्राफ, राजेश, मनीष सर्राफ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed