मऊ: रेल पटरी धंसने से आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेलखंड के बलिया-बांसडीह के मध्य बीते दिनों हुई बारिश के बाद रेल पथ अनुरक्षण कार्य के कारण शनिवार को छपरा इंटरसिटी सहित आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताते चलें कि बीते रविवार को हुई बरसात से बलिया-छपरा रेलखंड पर बांसडीह गांव के पास बीते रविवार को बारिश के चलते पटरी धंस गई। इसके चलते यहां पर पटरी दुरुस्त करने का काम रेलवे की तरफ से शुरू किया गया।
इसके चलते शनिवार को छपरा से वाराणसी सिटी जाने वाली छपरा इंटरसिटी के साथ लिक्षवी एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस, मऊ आने के बजाए भटनी से ही डायवर्ट होकर रवाना हो गईं।
इसी क्रम में भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर अप और डाउन भी निरस्त रही, वहीं गोरखपुर-वाराणसी सिटी पैसेंजर और शाहगंज-बलिया पैसेंजर निरस्त रही। यही नहीं बलिया रूट की सभी ट्रेनें मऊ भटनी वाया छपरा होते हुए निकलीं।
डाउन साबरमती एक्सप्रेस बलिया जाने के बजाए मऊ-बेल्थरारोड वाया भटनी से गंतव्य को रवाना हुई। बीते कई दिनों से ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे स्टेशन के यात्रियों को उठानी पड़ रही है।