फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   train accident averted in UP Railway track sunk due to heavy rain on Mau Indara Junction route Dadar Express passed through this line

बचा हादसाः भारी बारिश से धंसा रेलवे ट्रैक, इसी लाइन से गुजरी थी लिच्छवी और दादर एक्सप्रेस

Fri, 17 Sep 2021 02:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 02:54 PM IST
सार

मऊ जंक्शन से करीब  900 मीटर की दूरी पर तमसा नदी के तट के समीप ग्रामीणों ने खिसकी हुई पटरी देखी। सूचना के बाद इस रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। 

विज्ञापन
train accident averted in UP Railway track sunk due to heavy rain on Mau Indara Junction route Dadar Express passed through this line
रेलवे ट्रैक के धंसे हिस्से को सही करने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारी बारिश के चलते शुक्रवार सुबह मऊ-इंदारा जंक्शन के बीच रेलवे ट्रैक धंस गया। सुबह साढ़े आठ इसी ट्रैक से होकर दादर एक्सप्रेस गुजरी थी। गनीमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। मऊ जंक्शन से करीब तीन किमी दूर पटरी के किनारे एक हिस्सा धंसने की सूचना पर रेलवे अधिकारी कर्मचारियों के साथ पहुंचे। रेलवे ट्रैक को दुरस्त कराया। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। रात भर हुई भारी बारिश के चलते मऊ जंक्शन से तीन किमी दूर मऊ-इंदारा जंक्शन के बीच रेल की पटरी के किनारे का एक हिस्सा धंस गया। जानकारी के बाद ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर रेलवे के अधिकारियों द्वारा  मौके पर पहुंच कर धंसे हुए हिस्से को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस और इंटरसिटी एक्सप्रेस इसी ट्रैक से गुजरी। गनीमत रहा कि कोई  हादसा नहीं हुआ। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी प्राप्त होने के बाद से  ही धंसे हिस्से को सही करने का कार्य किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण  दबाव बढ़ने से ट्रैक के नीचे की गिट्टी धंस गई थी। जल्द ही आवागमन शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर दिया जाएगा।
पढ़ेंः मऊ में कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की दबकर दर्दनाक मौत, पूरे गांव में मातम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed