{"_id":"6133b6298ebc3e744438f740","slug":"traffic-system-being-demolished-due-to-passenger-drivers-mau-news-vns6097396161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी वाहन चालकों के कारण ध्वस्त हो रही यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी वाहन चालकों के कारण ध्वस्त हो रही यातायात व्यवस्था
नगर के सहादतपुरा आजमगढ़ तिराहे पर फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण,सड़क पर लगा ठेल?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगर में इन दिनों यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होती नजर आ रही है। हर तिराहे-चौराहे पर भीषण जाम के कारण लोगों का खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। छोटी दूरी की यात्रा में भी काफी समय लग जा रहा है। सभी तिराहों-चौराहों पर छोटे व बड़े सवारी वाहनों के सवारी भरने व उतारने के कारण कई बार भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। जिसे खत्म कराने के लिए यातायात पुलिस के पसीने छूट जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी इन वाहन चालकों पर कार्रवाई ना के बराबर होने से कारण उनका हौसला बढ़ता जा रहा है। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के नियत से आजमगढ़ मोड़ से लेकर निजामुद्दीनपुरा स्थित श्रीराम मंदिर तक डिवाइडर का निर्माण जरूर कराया गया। लेकिन पटरी पर अतिक्रमण के कारण हर रोज जाम की स्थिति रहती है। रही सही कसर सड़क किनारे सवारी भरने वाले सवारी वाहन निकाल देते हैं। नगर के आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्मस्थान, फातिमा चौराहा, भीटी, बाल निकेतन, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा आदि स्थानों पर सवारी वाहन चालकों के कारण इन मार्गों से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि गाजीपुर तिराहा पर पुलिस बूथ पर यातायात पुलिस की तैनाती के बाद भी गाजीपुर तिराहे पर सैकड़ों की संख्या में सवारी वाहन सड़क के किनारे तिराहे पर ही सवारी भरते और उतारते देखे जा सकते हैं। हालांकि जिले में जाम की स्थिति को समाप्त करने में यातायात पुलिस की कार्रवाई नाकाफी साबित हो रहा है। नगर के बीच स्थित रोडवेज की बात करें तो वहां रोडवेज परिसर के बाहर सड़क किनारे सवारी भरने के कारण हर रोज लगने वाले जाम के कारण शहरवासियों को दुश्वारी झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही बस चालक आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा और भीटी में सवारियों को उतारने व बैठाने का काम करते हैं। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। टीएसआई संतोष कुमार यादव ने बताया कि तिराहों व चौराहों पर सवारी भरने के चक्कर में जाम लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। अभियान चलाकर ऐसे वाहनों चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।