फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traffic police in action, removed the whecile hooter

यातायात पुलिस ने वाहन से उतरवाई नीली बत्ती

Tue, 03 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 03 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Traffic police in action, removed the whecile hooter
यातायात पुलिस नवंबर को यातायात माह के रूप में मना रही है। इसके तहत जहां कई तरह से जागरूकता कार्यक्रम विभाग की तरफ से चलाए जा रहे है।
विज्ञापन



वहीं यातायात नियमों की अनदेखी करने पर विभाग वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी कर रही है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक वाहन का चालान कर उसपर अवैध रूप से लगी नीली बत्ती को उतरवा दिया।


 यातायात माह की शुरूआत से ही पुलिस ने कड़ाई बरतनी शुरू कर दी है। एक वाहन से नीली बत्ती उतरवाने के साथ ही दो वाहनों को चालान कर उसपर लगे हूटर को भी उतरवाए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 वाहनों को चालान किया गया।
विज्ञापन



जिनसे जुर्माना के रुप से 3100 रुपया वसूला गया। साथ ही एक स्कूल में बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।नगर क्षेत्र के नरई बांध स्थित मेरी सिटी पब्लिक स्कूल में यातायात प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस दौरन उन्होंने कहा कि सड़क पर सही तरीके से चलने, सड़क पार करने ,18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठकर चलने और मोबाइल चलाते समय मोबाइल फोन से बात न करने की जानकारी दी गई।



इस दौरान कांस्टेबल रमेशचंद और सुनील कुमार सिंह ने बच्चों में यातायात नियमों के बारे में लिखे पको बांटा।यातायात माह के तीसरे दिन गाजीपुर तिराहा पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed