फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders welcomed the stoppage of Asansol Gonda train

Mau News: आसनसोल गोंडा ट्रेन के ठहराव पर व्यापारियों ने किया स्वागत

Thu, 04 Sep 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traders welcomed the stoppage of Asansol Gonda train
बुधवार को आसनसोल से आने वाली ट्रेन बुधवार को सुबह 5:15 बजे स्थानीय स्टेशन पर रुकी तो स्थानीय लोगों ने ट्रेन के चालक और गार्ड का जबरदस्त स्वागत किया। साथ ही शाह आलम कुरैशी का भी लोगों ने माल्यार्पण कर उनके प्रयासों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। आसनसोल से गोंडा तक जाने वाली 13509/13510 आसनसोल गोंडा एक्सप्रेस का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव लगभग 5 वर्षों से बंद था। ट्रेन के पुनः स्टॉपेज को लेकर रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य शाह आलम कुरेशी काफी दिनों से प्रयासरत थे। उनका प्रयास रंग लाया। रेलवे अधिकारियों ने इस ट्रेन का मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन पर दो मिनट का स्टॉपेज सुनिश्चित कर दिया है। शाह आलम कुरैशी ने बताया कि इस ट्रेन को अयोध्या के रास्ते लखनऊ तक चलाने की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका लखनऊ तक विस्तार का आदेश मिल जाएगा। व्यापारियों ने ट्रेन के चालक धीरज और राजू कुमार के अलावा गार्ड नरसिंह जोशी को भी माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त, जिला युवा उपाध्यक्ष अनमोल साहू, रमेश मौर्य, राधेश्याम वर्मा, मुकेश गुप्ता, जंग बहादुर यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed