फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders should also be given economic package

व्यापारियों को भी दी जाए आर्थिक पैकेज

Fri, 17 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Traders should also be given economic package
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर के पीडब्लूडी डाक बंगले में व्यापारी जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने आर्थिक पैकेज देने की सरकार से मांग की।
विज्ञापन

सम्मेलन में घोसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष लाल बिहारी गुप्ता को समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर उनका स्वागत किया गया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अजय साहू एवं जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारिक हितों के लिए सदैव संघर्षरत है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि सरकारी कर्मचारियों की तरह व्यापारियों को भी आर्थिक पैकेज दिया जाए। जिससे व्यापारी लाकडाउन के वजह से उत्पन्न मंदी से उबर सकें। साथ ही कहा कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा विभिन्न व्यापारियों पर लॉकडाउन के दौरान एक तरफा टैक्स लगाने एवं अवैध वसूली के प्रकरण को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मऊ आगमन पर पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। सम्मेलन में जफर अहमद, ब्रजभूषण गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष इशरत इकबाल लारी, युवा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश मद्धेशिया, मोलबी इकबाल, नरेेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र प्रसाद बरनवाल, ओमप्रकाश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed