{"_id":"6a626822b2a815789e08c242","slug":"traders-demand-operation-of-trains-to-south-india-mau-news-c-295-1-svns1029-149099-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों का हो संचालन, व्यापारियों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों का हो संचालन, व्यापारियों ने उठाई मांग
विज्ञापन
नगर के रौजा स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के शिविर कार्यालय पर व्यापारियों
नगर के रौजा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के शिविर कार्यालय पर बुधवार की शाम बैठक का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने रेल मंत्री से दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों के संचालन की मांग की।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि मऊ का साड़ी व्यापार उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी होता है। दक्षिण भारत के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मदुरै आदि शहर शामिल हैं।
मऊ से इन शहरों के लिए कोई रेल सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण सड़क मार्ग से साड़ी भेजना काफी महंगा पड़ता है। इससे अन्य मंडियों की तुलना में मऊ की साड़ी महंगी पड़ती है। ऐसे में दक्षिण भारत के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन
डॉ. गुप्ता ने कहा कि अजमेर से किशनगंज जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715/15716) को कामाख्या धाम तक चलाया जाए। इसके साथ ही गोरखपुर से देहरादून जाने वाली ट्रेन संख्या 15005/15006 को मऊ तक चलाया जाए।
वहीं मऊ से जयपुर तक जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस को शीघ्र पुनः चालू किया जाए। दोहरीघाट से चलकर वाराणसी सिटी तक नियमित रूप से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का पिपरीडीह में ठहराव दिया जाए।
बैठक में मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल, अजहर कमाल फैजी, अभिषेक मद्धेशिया, हरिशंकर गुप्ता, अशोक सिंह, राजेश गुप्ता, दिनेश बरनवाल, हाजी अनवर अली, महातम यादव, सुभाष कन्नौजिया, इकबाल अहमद आदि मौजूद रहे।