फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Traders accused of biased action on NP administration in removing encroachment

अतिक्रमण हटाने में नपं प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का व्यापारियों काआरोप

Sat, 04 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Traders accused of biased action on NP administration in removing encroachment
चिरैयाकोट नगर पंचायत के ईओ के साथ बैठक करते व्यापारी।संवाद - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। सब्जीमंडी के पास मौर्य कटरे में नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार यादव की मौजूदगी में व्यापारियों की बैठक व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिवचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियो ने नगर पंचायत प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। चेताया कि यदि यही स्थिति रही तो वह दुकानें बंद कर सड़क पर उतरेंगे। व्यापारियों ने कहा कि दो जून को आजमगढ़-गाजीपुर सड़क के उत्तरी और दक्षिणी भाग का अतिक्रमण हटवाया गया। जिसमें पक्षपात किया गया। किसी के दुकान मकान के सड़क से 30 फुट की दूरी तक का सीढ़ी ,छप्पर को जेसीबी से तोड़वा दिया गया है तो किसी का सड़क से दस फुट तक के पक्की सीढ़ी व छप्पर के अतिक्रमण को छोड़ दिया गया है। नगर पंचायत की इस यह कार्रवाई चंद्रा कम्प्लेक्स के पास, चौक के पास ,रोडवेज बस स्टाप और तिराहा पर बखूबी देखा जा सकता है। कही 20 से 25 फुट की दूरी तो कही 10 फुट की दूरी से अतिक्रमण हटाया गया है तो किसी का छोड़ दिया गया है। इस पर ईओ ने आश्वासन दिया कि अब अतिक्रमण दो दिन बाद छह जून को हटवाया जायेगा। इसमें भेदभाव नही किया जायेगा। इस दौरान भीम मौर्य, मुंशी कुरैशी, बेचू सिंह, अजीत मद्धेसिया, बृजेश सिंह, उमेश मौर्य, चंचल सिंह, राजकुमार मौर्य, विजय खरवार, सोनू मद्धेशिया, रमाशंकर मद्धेशिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed