{"_id":"5dcafca50549ed9637b7780bd3734520","slug":"town-will-get-new-bypass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरवासियों को एक और बाईपास मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरवासियों को एक और बाईपास मिलेगा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही नगरवासियों को एक और बाईपास मिलेगा। सोमवार से इसपर काम शुरू हो गया। नगर पालिक ने संगत घाट से कार्य शुरू करवा दिया है। जीसीबी से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। पालिका प्रशासन का कहना है कि मार्ग बन जाने से भदेसरा के लोगों को शहर में आने के लिए अब काफी सहूलियत होगी। शहर से बाहर निकलने के लिए भी यह मार्ग काम आएगा।
लंबे समय से संगत घाट से भदेसरा तक मार्ग फिर से बनाने की कवायद चल रही थी, इससे शहर से बाहर निकलने और प्रवेश के लिए एक और विकल्प लोगों को मिलेगा। सोमवार को नगर पालिका ने संगत घाट पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया।
संगत घाट पर मंदिर के पास बने भवन को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट गई, लेकिन सुविधा को देखते हुए लोगों ने कार्य की सराहना की।
मार्ग बन जाने से भदेसरा के लोगों शहर में पहुंचने के लिए सीधा मार्ग मिल जाएगा, यह मार्ग नदी से सटते हुए बालनिकेतन पर निकलता है। अब तक भदेसरा के लोगों शहर में पहुंचने के लिए काफी लंबा सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
अरशद जमाल ने इस ऐतिहासिक कार्य को पूरा करने में सहयोग देने के लिए अधिशासी अधिकारी विद्यासागर यादव, समस्त सभासदगण, वार्ड नं 6 के मेंबर अजय कुमार एवं संगत घाट मंदिर के पुजारी का आभार जताया।
गौरतलब है कि 1975 में मऊ में आई भारी बाढ़ से तबाही के बाद ढे़कुलिया घाट से भदेसरा तक सुरक्षा बांध का निर्माण कराया गया था। इस बांध से नगर को सुरक्षा का लाभ मिला।
इससे शहर को एक अतिरिक्त बाई पास रास्ता भी मिल गया। लेकिन बीच में अतिक्रमण के कारण मार्ग का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया। जमाल ने कहा कि नगर पालिका जल्द ही मार्ग निर्माण का कार्य पूरा करने की कोशिश में है। इस मार्ग के खुलने से पूरे शहर को एक अलग से बाईपास मार्ग मिल गया है।
पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने बताया कि अब भदेसरा, बख्तावरगसंज, भटकुँआपट्टी, विश्वनाथपुरा, डोमनपुरा, मिर्जाहादीपुरा, लच्छीपुरा, औरंगाबाद तक के लोग जाम से मुक्त हो जाएंगे।