फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Toppers aspire to become IAS

टापरों को है आईएएस बनने की तमन्ना

Sat, 27 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Toppers aspire to become IAS
मऊ। यूूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद जिले के टापटेन में जगह बनाने वाले छात्र छात्राओं के घर जश्न का माहौल है। टापरों से बातचीत करने पर आईएएस, डाक्टर तथा अधिकारी बनकर देशसेवा करने का सपना पाले हुए हैं। टापरों ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता तथा अपने शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के मड़ैली बढनपुरा निवासी तथा दीपदेव इंटर कालेज हलधरपुर की छात्रा नेहा यादव ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वह आईएएस बनने का ख्वाब पाली हुई हैं। उनकी सफलता से उनके परिजन और शुभचिंतक झूम रहे हैं। इनके घर पर जश्र का माहौल है और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई जा रही हैं। बताया आठ घंटे पढ़ाई करती हूं। इसी विद्यालय से छठवीं से 12वीं तक की पढ़ी हूं। परीक्षा में सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ही कालेज के शिक्षकों को दिया है। पिताजी डॉ. योगेंद्र यादव चिकित्सक हैं तथा माता गृहिणी हैं। अनुशासित होकर परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता तय है।
विज्ञापन

हरिवंश मल्ल मेमोरियल इंटर कालेज पांती रोड की छात्रा सोनम मद्धेशिया ने बताया कि आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है। हमारी इस सफलता के पीछे हमारे माता-पिता एवं हमारे विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण मल्ल का विशेष योगदान है। पिता अशोक मद्धेशिया फल विक्रेता हैं। जबकि माता रीता देवी गृहिणी हैं। एसकेआईसी चचाईपार मखमेलपुर तथा वनकरा बुजुर्ग निवासी छात्रा नंदिनी यादव हाईस्कूल में 93.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में परचम लहराया है। बताया कि छह घंटे पढ़ाई करती है। वह इंडियन इंडियन एयरफोर्स तथा सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। अपने सफलता का श्रेय पिता लालू यादव तथा माता कौशिल्या देवी तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। पिता चालक तथा माता गृहिणी हैं। कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में इसी विद्यालय के चंद्रप्रकाश यादव 91.83 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। बताया कि सात घंटे पढ़ाई करता है।उसने अपनी सफलता का श्रेय पिता रामविलास यादव तथा माता दमयंती देवी तथा कालेज के शिक्षकों को दिया है। वह डाक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। माता गृहिणी हैं। अनुशासित होकर तैयारी की जाए तो सफलता तय है।
चौधरी कलपू यादव इंटर कालेज दोहरीघाट के प्रिंस गुप्ता अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता हूं।उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राजकुमार गुप्ता माता नागवंती देवी को दिया है। अपनी सफलता का श्रेय माता पिता तथा प्रबंधक मखड़ृ यादव को दिया है। हार्डवर्क से परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता निश्चित है।

हरिवंशमल्ल एमपी पांति रोड मधुबन के छात्र मुकेश चौरसिया 91.33 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान हासिल किया है। उसने अपना सफलता का श्रेय अपने पिता रमेश चंद चौरसिया तथा माता शकुंतला देवी तथा कालेज के शिक्षकों को दिया है।पिता फल बेचते हैं। माता गृहिणी हैं। कड़ी मेहनत से परीक्षा की तैयारी की जाए तो लक्ष्य मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed