फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tighten give farmers the right rein on inflation

किसानों को दें अधिकार महंगाई पर कसें लगाम

Thu, 13 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 13 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tighten give farmers the right rein on inflation
महंगाई, किसानों के मुद्दों और बेरोजगारी सहित कई मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन



  नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा से जुलूस निकालकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां समस्याओं का निस्तारण नहीं कर पा रही हैं। 


 जनता की बेहाली से सरकारों काे सरोकार नहीं रह गया है। कार्यकर्ताओं ने समस्याओं पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के सैकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार को नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर एकत्र हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में नरईबांध, कलेक्ट्रेट मोड़ होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जहां पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता रामअवतार सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तो अपने कोई वादे पूरा नहीं कर पाई है। वे हर मुद्दे पर पूरी तरह से फ्लाप हो गई है। मोदी के सारे वादे झूठे साबित हो रहे हैं।


 आने वाले दिनो ं में जनता जरूर इनको सबक सिखाएगी। देश में महंगाई चरम पर है। वहीं बेरोजगारी से देश के युवा बदहाल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में हर जगह लूट, हत्या, बलात्कार, डकैती की घटना घट रही है। प्रदेश में अपराधी निरंकुश है। ऐसे में जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।


पार्टी के नेता कामरेड विरेंद्र ने कहा कि जिले मेें जबरदस्त सूखा हुआ लेकिन सरकार मिलीभगत के कारण उनका मुआवजा अभी तक नही दिया। जिसे मुआवजा मिला भी है वो इतना कम है कि उसकी क्या बात की जाए।



 धरना प्रदर्शन के अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू को सौंपा। धरने में मुख्य रूप से शमसुलहक चौधरी, विवेक राय, रोशन, मदन, कौशल्या, सुदामी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed