{"_id":"605e1df68ebc3ec4477c5560","slug":"tight-security-arrangements-will-be-held-from-holi-to-elections-mau-news-vns5821281175","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से चुनाव तक रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से चुनाव तक रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
मऊ। होली से पंचायत चुनाव तक जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। होली पर सुरक्षा के लिए जिले को चार जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। इस जोन में जिला और पुलिस विभाग के एक-एक अधिकारी की तैैनाती बतौर मजिस्ट्रेट के रूप में होगी। इसके अलावा एक कंपनी आरएएफ की तैनाती की जाएगी जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक सुरक्षा की कमान संभालेगी।
जिले में होली 29 मार्च को मनाई जाएगी। 28 मार्च को होलिका दहन होगा। पुलिस प्रशासन ने रविवार को होलिका दहन से लेकर सोमवार की शाम तक रंगों के बौछार तक के कार्य को सकुशल संपन्न कराने के लिए खाका तैयार कर लिया है। इस दौरान रविवार की शाम जिले में जलने वाली 1247 होलिका पर दो सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। लेकिन संवेदनशीन स्थानों की होलिका पर दो सिपाही के साथ एक उपनिरीक्षक की तैनाती होगी। इससे पूर्व पुलिस ने जिले के 26 गांवों में मौजूद होलिका के विवाद को निपटा दिया है। जिससे विवाद होने की संभावना थी। होली के दिन उपद्रवियों पर लगाम लगाने और हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए जिले को चार जोन और 13 सेक्टरो में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर में अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी के साथ एक कंपनी आरएएफ को तैनात किया गया है। एसपी सुशील घुले ने बताया कि आरएएफ की तैनाती संवेदनशील स्थानों पर की जाएगी। साथ ही 120 आरक्षियों के साथ 13 क्यूआरटी को लगाया जाएगा। इसमें दो महिला क्यूआरटी की टीम शामिल होगी। शहर में 150 आरक्षी, बम डिस्पोजल दस्ता के साथ 20 उपनिरीक्षकों को तैनात कर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।
पंचायत चुनाव के लिए 52 को किया जिला बदर
मऊ। जिल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अंतिम चरण में है, फिर भी पुलिस ने उपद्रवियों को चिन्ह्ति कर उनके विरुद्घ कार्रवाई कर जिला बदर करा दिया। इसके अलावा 59 शस्त्रधारकों पर दबाव बनाकर पुलिस ने 2650 लाइसेंस को जमा कराया है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अबतक की गई कार्रवाईयों में 2458 लीटर कच्ची शराब और 450 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। इस दौरान चालीस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 18 हजार लोगों का 107/16 में चालान किया गया। इसके अलावा उपद्रव करने वाले पांच हजार लोगों को पुलिस ने पाबंद किया है। साथ ही 23 लोगों का गैंगेस्टर में चालान किया गया है। अबतक पुलिस ने अवैध असलहा का कारोबार करने और रखने वाले 16 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हे जेल भेज चुकी है। एसपी ने बताया कि अभी तो मतदान में समय है, लेकिन की गई तैयारी के क्रम में जिले के नौ ब्लाकों में 840 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 2130 बूथों पर समान्य तौर से पर बूथ दो शस्त्रधारी पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएगें। लेकिन संवेदनशील और विवादित बूथों पर उसके हिसाब से फोर्स की तैनाती की जाएगी। बोले चुनाव को संपन्न कराने के लिए 170 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। जो सेक्टरवार हर दस मिनट के अंतराल पर हर बूथों पर पहुंचेगी। इन मोबाइल टीमों को रुट चार्ट तैयार कर लिया गया है।