फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tigha resident woman dies in accident in Lia

बलिया में हुए हादसे में तिघरा निवासी महिला की मौत

Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tigha resident woman dies in accident in Lia
दुबारी (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के तिघरा निवासी दंपति सोमवार को बलिया जिले के बेल्थरा रोड में सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसे में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, वही पति गंभीर रूप से घायल है। जबकि दंपति का दूधमुंहा बच्चा इस हादसे में बाल-बाल बच गया। घटना के समय दंपति जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के सिंकदरपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी धीरु प्रसाद (33) सोमवार की शाम अपनी पत्नी सीमा देवी (31) तथा मासूम को लेकर बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर गांव में अपने ससुराल में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहा था। अभी वह बेल्थरारोड- बलिया रोड स्थित सोनबरसा गांव के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

इसी बीच सामने से आ रहे बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सामने से हुई टक्कर में बाइक छिटककर दूर जा गिरी। जिससे धीरू तथा उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मासूम इस बाल-बाल बच गया। घटना के बाद लोगों ने दोनों घायलों को बेल्थरारोड सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई, वहीं धीरू की गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घायल युवक को मऊ जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते तिघरा गांव में शोक लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed