{"_id":"cd92c597d1108320c087c26cdb3e7d5c","slug":"thunderclap-the-death-of-a-worker-five-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वज्रपात से मजदूर की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वज्रपात से मजदूर की मौत, पांच घायल
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के फतेहपुर कर्मी गांव वज्रपात से सोमवार को एक
विज्ञापन
भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो
गए।
घायलों में भट्ठा मालिक राम पाल सिंह भी हैं। दिन में साढ़े ग्यारह बजे हुई इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। लोगों ने सभी घायलों को करहा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
करहा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की सुबह से ही मौसम खराब था। रुक रुक कर बिजली की कड़कड़ाहट और बारिश से जन जीवन प्रभावित रहा। बारिश तेज न होने की वजह से लोग घरों से बाहर ही थे, किसान खेत में, मजदूर अपने काम पर।
इसी बीच फतेहपुर कर्मी गांव के सिवान में स्थित ईंट केे भट्टे पर कुछ मजदूर ईंट पथाई का काम कर रहे थे। भट्ठा आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र अतहुर गांव निवासी राम पाल सिंह का है।
बरसात तेज होने पर मजदूर काम छोड़कर भट्ठे के समीप ही बने ठिकानों की ओर भागने लगे। लेकिन बरसात से बचने के लिए वे सभी बीच में ही आम और पीपल के पेड़ के नीचे रुक गए। पथाई का काम देखने गए भट्ठा मालिक भी मजदूरों के बीच पेड़ के नीचे आकर रुग गए। तभी तेज गड़गड़ाहट के बीच वज्रपात हुआ ।
इसकी चपेट में भट्ठा मालिक सहित सभी मजदूर आ गए। हादसे में 30 वर्षीय दुक्खा राव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि उसकी मौत हो गई।
इस घटना में 32 वर्षीय भट्ठा मालिक राम पाल सिंह (32), लोथला बलका (25), लाखो राव का 5 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र, फगुआ की 18 वर्षीय पुत्री सुमी कुमारी तथा 26 वर्षीय जमुना घायल हो गईं।
जमुना मरने वाले मजदूर दुक्खा की पत्नी है। मजदूर रांची जिले के रहने वाले हैं। चिरैयाकोट के एसओ विश्वजीत सिंह सिपाहियों के साथ पहुंचे और बताया कि घायलों का इलाज भट्ठा मालिक करहा में ही एक निजी डाक्टर के यहां करवा रहे हैं।