फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thugs ran away with gold ornaments on the pretext

झांसा देकर सोने के गहने ले भागे ठग

Fri, 03 Dec 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Thugs ran away with gold ornaments on the pretext
मऊ। दोहरीघाट के बेलौली गांव निवासी एक महिला को झांसा देकर देकर शुक्रवार को तीन ठग सोने के तीन थान गहने लेकर भाग गए। बेलौली गांव निवासी समसुम पत्नी मुकीम अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी बीच उसके पास आकर तीन व्यक्ति आत्मीयता जताते हुए उससे बात करने लगे। समसुम ने उन्हें अपनी कुछ परेशानी बताया। उनमें से एक व्यक्ति ने समसुम से कहा कि आपके यहां कुछ परेशानी है, इसलिए परिवार अमन चैन से नहीं रह पाता रहा है, हम उसका निदान कर देंगे। महिला को भरोसे में लेकर ठग ने चावल मंगवाया और चावल में मंगलसूत्र का लॉकेट और कर्णफूल रखने को कहा और चावल की गठरी को पानी में डूबा दिया और कहा कि रात को खोलना सारा दुख दूर हो जाएगा। इतना कहकर तीनों युवक चले गए। बाद में महिला ने जब गठरी खोला तो उसमें गहने नहीं थे। महिला को झांसा देकर ठग गहने लेकर भाग गए थे। महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ठगों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed