फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three youths gang raped teenager by tying both her hands and stuffed cloth in her mouth

Mau: किशोरी के दोनों हाथ बांधकर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुंह में ठूस दिया था कपड़ा

Sat, 31 Dec 2022 05:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 05:05 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने नलकूप के कमरे में दुष्कर्म किया। किशोरी के दो हाथ बंधे मिले और मुंह में कपड़ा ठूसा गया था।

विज्ञापन
Three youths gang raped teenager by tying both her hands and stuffed cloth in her mouth
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने नलकूप के कमरे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी के दो हाथ बंधे मिले और मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह किशोरी खेत जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि सचिन यादव, आदित्य यादव, अमलेश यादव ने उसको पकड़ लिया और पास के नलकूप में ले गए।

विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाने का था प्लान

उसके दोनों हाथ बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर सभी ने दुष्कर्म किया। घर लौटने में देरी होने पर किशोरी के पिता उसे तलाश करते हुए पहुंचे तो तीनों नलकूप के बाहर खड़े थे। नलकूप में बाहर से ताला बंद था। जब किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के बारे में उनसे पूछा तो आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने नलकूप वाले कमरे का ताला तोड़वाया तो अंदर किशोरी मिली। उसके दोनों हाथ बंधे थे, कपड़े अस्त व्यस्त थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। किशोरी ने पिता को आपबीती सुनाई।

पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया। एएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed