Mau: किशोरी के दोनों हाथ बांधकर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुंह में ठूस दिया था कपड़ा
यूपी के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने नलकूप के कमरे में दुष्कर्म किया। किशोरी के दो हाथ बंधे मिले और मुंह में कपड़ा ठूसा गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने नलकूप के कमरे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने पहुंचकर किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी के दो हाथ बंधे मिले और मुंह में कपड़ा ठूसा गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की की तलाश की जा रही है।
एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह किशोरी खेत जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि सचिन यादव, आदित्य यादव, अमलेश यादव ने उसको पकड़ लिया और पास के नलकूप में ले गए।
किशोरी को बंधक बनाने का था प्लान
उसके दोनों हाथ बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर सभी ने दुष्कर्म किया। घर लौटने में देरी होने पर किशोरी के पिता उसे तलाश करते हुए पहुंचे तो तीनों नलकूप के बाहर खड़े थे। नलकूप में बाहर से ताला बंद था। जब किशोरी के पिता ने अपनी बेटी के बारे में उनसे पूछा तो आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया। इसके बाद किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने नलकूप वाले कमरे का ताला तोड़वाया तो अंदर किशोरी मिली। उसके दोनों हाथ बंधे थे, कपड़े अस्त व्यस्त थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। किशोरी ने पिता को आपबीती सुनाई।
पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया। एएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है।