{"_id":"6095686a537c6f6a75246437","slug":"three-women-arrested-for-allegedly-cheating-a-young-man-by-pretending-to-be-married-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: शादी का झांसा देकर युवक से ठगी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: शादी का झांसा देकर युवक से ठगी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
Fri, 07 May 2021 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 07 May 2021 09:48 PM IST
सार
मंदिर में शादी के बाद गिरोह के साथी युवक के साथ दुल्हन बाइक से हुई थी फरार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के शाहजहांपुर जिले के निवासी युवक की शादी कराने के नाम पर ठगी कर रुपये ऐंठने वाली तीन महिलाओं को घोसी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई महिलाओं के पास से साढ़े चार हजार रुपये के साथ मोबाइल सेट बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक बीते छह मई को शाहजहांपुर से बारात घोसी कसबे के पास ही एक मंदिर पर आई। मंदिर में युवक की शादी एक युवती से इन महिलाओं ने करा दी। शादी के कुछ ही देर बाद दुल्हन अपने साथी युवक के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। दूल्हे ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर धोखाधड़ी करने वाली तीनों महिलाओं की तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी घोसी के अनुसार पकड़ी गई महिलाओं में मधुबन थाने के हृदयपट्टी गांव निवासी मीना पत्नी स्व. बेचू, कोपागंज थाने के लीलारी भरौली निवासी मंजू पत्नी स्व. दिनेश और मधुबन थाने के सूरजपुर निवासी ममता पत्नी पवन हैं।
पुुलिस के अनुसार इस गिरोह के दो सदस्य अभी भी फरार हैं। पकड़ी गई महिलाओं ने शाहजहांपुर निवासी हरिश्चंद नामक युवक से उसकी शादी कराने के नाम पर 70 हजार रुपये लिए थे। तय तिथि के अनुसार युवक छह मई को बारात लेकर महिलाओं के बताए मंदिर पर पहुंचा। वहां महिलाओं ने उसकी शादी एक युवती से कराई। लेकिन शादी के कुछ ही देर बाद दुल्हन बहाना बनाकर बाहर गई, इसके बाद अपने साथी युवक के साथ बाइक से फरार हो गई। काफी देर तक जब दुल्हन वापस नहीं लौटी तो युवक हरिश्चंद्र को ठगी का अहसास हुआ। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सक्रियता बरतते हुए आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभी दुल्हन के साथ उस युवक की तलाश है, जो शादी के बाद दुल्हन को लेकर फरार हुआ था।