फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three thugs arrested after snatching mobile phones

मोबाइल छीन कर भाग रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three thugs arrested after snatching mobile phones
घोसी। कोतवाली के सुल्तानपुर मार्ग स्थित साफा देवी विद्यालय के पास शनिवार की देर शाम को साइकिल सवार से मोबाइल छीन कर भाग रहे बाइक सवार तीन युवकों को लोगों ने पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

अहमदपुर असना निवासी अभिषेक कुमार साइकिल से शाम को सुल्तानपुर बाजार से घर आ रहे थे। साफा देवी विद्यालय के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश अचानक सामने आ गए। जब तक अभिषेक कुछ समझ पाते युवकों में से एक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। इसी दौरान आगे मोड़ पर बकरी चरा रही अहमदपुर असना गांव निवासी शारदा देवी को उन्होंने बाइक से टक्कर मार दी। साथ ही वह बाइक समेत गिर पड़े। महिला की चीख पुकार पर जुट गए लोगों ने तीनों को घेरकर पड़क लिया। बदमाशों की पहचान भरत तिवारी निवासी पाऊस, थाना दोहरीघाट, घोसी कोतवाली के बनगावां निवासी विशाल तथा मानिकपुर असना निवासी जुबैर के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed