{"_id":"5eecfb0b8ebc3e4330113723","slug":"three-served-in-golmaal-in-kamarwan-village-dm-mau-news-vns5311036134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरवां गांव में गोलमाल में तीन की सेवा समाप्त: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरवां गांव में गोलमाल में तीन की सेवा समाप्त: डीएम
विज्ञापन
मऊ । रानीपुर विकास खंड के कमरवा गांव में जांच के दौरान मिली अनियमितता में दोषी तीन संविदा कर्मचारियों की सेवा समाप्त की गई। इसके अलावा पांच के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र चिरैयाकोट थाने पर भेजा गया। साथ ही वर्तमान बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टी दी गई। साथ ही जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया। यह जानकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दिया।
उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारियों में एपीओ असलम परवेज अंसारी, तकनीकी सहायक अजय कुमार सिंह के साथ रोजगार सेवक मंजू देवी की सेवा शुक्रवार को समाप्त की गई। इसके अलावा तत्कालीन बीडीओ रानीपुर हरबंश प्रसाद और वर्तमान में बाराबंकी जिले में तैनात को निलंबित करने की संस्तुति की गई थी। लेकिन संविदा कर्मचारियों के साथ साथ तत्कालीन बीडीओ और प्रधान के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर थानाध्यक्ष चिरैयाकोट को भेजी गई।
अनियमितता मे बीडीओ सहित सात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि रानीपुर ब्लाक के कमरावां गांव में गत दिनों जांच के दौरान विकास कार्यों में मिली अनियमितता के मामले में डीसी मनरेगा की तहरीर पर चिरैयाकोट थाना मे तत्कालीन बीडीओ और ग्राम प्रधान सहित सात लोगों के विरुद्ध दर्ज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जिसकी सेवा समाप्त हुई है । उसमें एपीओ मनरेगा असलम परवेज अंसारी , तकनीकी सहायक मनरेगा अजय कुमार सिंह और रोजगार सेवक मंजू देवी शामिल हैं। वही जांच करने वाले बीडीओ का स्थानांतरण कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कोपागंज के बीडीओ कुलदीप पटेल को कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही कई बीडीओ के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है।