फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three pyres lit together, people stunned

एक साथ जलीं तीन चिताएं, फफक पड़े लोग

Sat, 04 Sep 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Three pyres lit together, people stunned
कोपागंज। यूसुफपुर में पानी के गड्ढे में शुक्रवार को डूब कर मृत हुए तीनों मासूमों का अंतिम संस्कार रात में ही तमसा तट स्थित झझवा सहरोज में हुआ। जैसे ही तीनों चिताएं जलीं मौजूद परिजन समेत लोग फफक पड़े। उधर, गांव में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। रह-रह कर परिजनों का करुड़ क्रंदन लोगों को व्यथित करता रहा। शुक्रवार की देर शाम तीनों मासूम अरुण (चार) पुत्र अनिल, शुभम (छह) पुत्र रामशीष और हंस उर्फ अनीश (तीन) पुत्र आदित्य का शव पोस्टमार्टम के बाद युसूफपुर गांव पहुंचा तो परिजन बिलख उठे। उनके चीत्कार से मौजूद लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। रात में ही तीनों का तमसा नदी किनारे स्थित झझवा सहरोज में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान युसूफपुर गांव, डांडी, सहरोज सहित कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, घटना से यूसुफपुर गांव में गम का माहौल रहा। घरों में चूल्हे नहीं जले। मालूम हो कि शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले तीनों बालकों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। देर शाम ही पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जहां शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed