{"_id":"d5646272c85eb531bf926bc4403e2194","slug":"three-people-arrested-with-two-statue-of-ashtdhatu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अष्टधातु की दो मूर्ति के साथ तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अष्टधातु की दो मूर्ति के साथ तीन लोग गिरफ्तार
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Jan 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के बकवल स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि रानीपुर पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त आपरेशन में दो अष्टधातु की मूर्ति के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूर्तियों की कीमत डेढ़ करोड़ आंकी जा रही है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपए देने की घोषणा की।
एसपी ने बताया कि रानीपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय और स्वाट टीम के प्रभारी आनंद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की तीन तस्कर अष्टधातु की मूर्ति को बेचने के लिए आजमगढ़ जा रहे हैं। दोनाें टीमों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर रानीपुर के एकदंगा नहर पुलिया के पास से तीनोें को धर दबोचा।
पकड़े गए तस्कर राजेश प्रसाद पुत्र हरिशंकर निवासी करीमगंज थाना उभाव जिला बलिया के कब्जे से एक झोले से भगवान श्री रामचंद्र की अष्टधातु की मूर्ति मिली। जिसका वजन 2.250 कि ग्रा, वहीं महेंद्र पुत्र हरिनाथ निवासी निवासी भरथीपुर थाना रानीपुर के पास से भगवान कृष्ण की अष्टधातु की प्रतिमा जिसका वजन 3.700 कि ग्रा है। इन दोनों के साथ पुलिस टीम ने गुड्डु उर्फ वशंबहादुर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी तीरनई थाना उभांव जिला बलिया को भी गिरफ्तार किया। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि तस्करों ने पूछताछ में बताया कि तीनों ने बलिया के बेल्थरा रोड स्थित एक मंदिर से यह मूर्तियां चोरी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों तस्करों को संबधित धाराओं में चालान कर न्यायालय के लिए भेज दिया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस टीम में स्वाट टीम के राजेश सिंह, अनिल कुमार, एजाज, रजनीश मिश्रा, भानू यादव, जयप्रकाश और रानीपुर थाने के धर्मेंद्र और शिव कुमार कांस्टेबल शामिल रहे।