फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three parks will be built on the banks of Tamsa river, proposal sent

तमसा नदी किनारे बनेंगे तीन पार्क, भेजा प्रस्ताव

Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three parks will be built on the banks of Tamsa river, proposal sent
नगरवासियों को लंबे समय के अंतराल के बाद ही सही लेकिन उन्हें एक बड़ी सौगात मिल सकती है। तीन वर्षों से लंबित नगर पालिका की ओर से तमसा नदी के तट पर तीन पार्कों का प्रस्ताव को शासन से हरी झंडी मिल सकती है। नगर पालिका द्वारा इसको लेकर दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है। जिससे शासन से अनुमति मिलने की संभावना है। ऐसा होने पर नगर के बीचोबीच नदी किनारे तीन पार्क बनने से नगरवासियों को सुबह टहलने और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर क्षेत्र के साढ़े तीन लाख की आबादी पर नगर के बीचोबीच एक भी पार्क नहीं है। ऐसे में इसका अभाव सबसे ज्यादा सुबह टहलने वाले लोगों को हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने करीब तीन वर्ष पूर्व बोर्ड की बैठक में नगर क्षेत्र के सुंदरीकरण को लेकर तमसा नदी भीटी पुल के पास विसर्जन घाट, हनुमान घाट और मड़ैया घाट को विकसित कर पार्क में तब्दील करने की योजना तैयार की थी। नगर पालिका सूत्रों की माने तो विसर्जन घाट पर 156.72 लाख रुपयेे, हनुमान घाट पर 127.34 लाख और मड़ैया घाट को 176.42 लाख रुपये से विकसित करना था। इन घाटों के निर्माण से जहां इनका सुंदरीकरण बढ़ता वहीं नगरवासियों को पिकनिक स्पॉट के रूप में तीन नई जगह की सुविधाएं मिलती। लेकिन तीन वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी इन तीनों जगहों पर कोई कार्य शुरू होना दूर इनके प्रस्तावों पर चर्चा तक नहीं हुई है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा करीब दो माह पूर्व ही शासन को इस योजना के बारे में अवगत कराते हुए इसपर चर्चा की गई। नगर पालिका के जिम्मेदारों की माने तो इस योजना को लेकर शासन जल्द ही बजट आवंटित कर सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बजट मिलने के बाद इन तीनों स्थानों पर पार्क बनने से तमसा नदी किनारे नगरवासी प्राकृतिक छटा का आनंद ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमसा नदी किनारे तीन घाटों पर पार्क बनाने की योजना है, इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि शासन जल्द ही इसको लेकर कोई ठोस निर्णय लेगा।
तैयब पालकी, नपाध्यक्ष नगर पालिका मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed