फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three killed in road accidents in mau

सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 13 Jun 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Tue, 13 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents in mau
रानीपुर थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के पास बोलेरो- बाइक की भिडंत के दौरान दो की मौत के जिला अस्पताल पर विलाप करते परिजन।
अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव के पास मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि देवर और चचिया सास गंभीर रुप से घायल हो गईं, बाद में चचिया सास ने भी दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


  विवाहिता सिंपी (24) रानीपुर थाना क्षेत्र के ब्राम्हणपुरा उत्तरी गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी थी, सिंपी गर्भवती थी। तय तिथि से पूर्व ही मंगलवार को अचानक सिंपी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस दौरान सिंपी का देवर रामअवध (23) भाभी तथा अपनी चाची चंद्रमी देवी (40) को बाइक पर बिठाकर अस्पताल जाने लगा। जैसे ही बाइक बबुआपुर गांव के पास पहुंची, तभी से पीछे से आ रहें बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में गर्भवती सिंपी की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक रामअवध पुत्र सुदामा राम और उसकी चाची चंद्रमी गंभीर रुप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने चंद्रमी की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।अस्पताल ले जाने से पहले हीचंद्रमी देवी की मौत हो गई।  
विज्ञापन



बताते चले बीते 17 मई को सिंपी के ननद पूनम की शादी हुई थी, जब से उसके घर का माहौल हंसी खुशी वाला हो गया था। इसबीच इस हादसे के बाद खुशी काफूर हो गई।   हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहसा गढ़वा मोड़ पर मंगलवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। घटना के समय राजगीर अपने काम पर जा रहा था। मृत राजगीर हरिनाथ राजभर (45) हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा गांव का निवासी था। इस समय वह थाना क्षेत्र के खड़ार गांव में काम कर रहा था। मंगलवार की सुबह हरिनाथ अपने काम पर जा रहा था। जैसे ही उसकी साइकिल पहसा थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ पर पहुंची, तभी पीछे से मछली लादे पहुंची पिकअप ने उसे धक्का मार दिया। हरिनाथ की मौके पर मौत हो गई। पुलिस हरिनाथ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर चट्टी के पास टहलने निकले अधेड़ को अनियंत्रित बोलेरो मंगलवार की सुबह धक्का मार दी। घायल हुए अधेड़ को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल राजेंद्र प्रसाद (52) मधुबन थाना क्षेत्र के चक्का बोझ गांव का निवासी है। बताया जाता है नित्य की भांति मंगलवार की सुबह राजेंद्र घर से टहलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed