मऊ में चौबीस घंटे में तीन डूबे, दो की मौत, एक की तलाश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले में पिछले 24 घंटे में जिले के तीन थाना क्षेत्रों में तीन लोग डूब गए इसमें दो की मौत हो गई। एक किशोर की तलाश देर शाम तक की जा रही थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिकेशपुरा मुहल्ला निवासी हाजी अजीजुल हसन का बेटा तलहा (17) अपने साथियों के साथ तमसा नदी में नहाने गया था।
नहाते समय उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। साथियों की सूचना पर घर वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे। चार घंटे बाद तलहा का शव बरामद किया गया।उधर हलधरपुर क्षेत्र के मुुहवा निवासी राम केवल (55) दोहरीघाट में एक धर्म काँटा पर नौकरी करता था।
शनिवार शाम को चांदपुर गांव के पास पोखरे की ओर गया था पर लौटकर नहीं आया। धर्मकांटा वालों ने उसकी खोजबीन की पर उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव पोखरे में उतराया मिला। सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
थानाध्यक्ष एस एन यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। अंधेड़ की मौत पानी में डूबने से हुई प्रतीत हो रही है, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मुहम्मदाबाद गोहना कसबे के मुहल्ला जमीन बरामदपुर निवासी मुहम्मद आसिफ का बेटा इम्तियाज (14) अपने साथी के साथ सुबह दस बजे राजघाट के पास तमसा नदी में नहाने के लिए उतरा। नदी के तेज बहाव में वह गहरे पानी में जा कर डूब गया। उसके साथी के बताने पर परिजन जब तक मौके पर पहुंचे। घर वालों तथा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आसिफ को खोजने का काफी प्रयास किया मगर देर शाम तक उसका कहीं पता नहीं चला।