फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three doctors absent in inspection

एसडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले तीन चिकित्सक

Sun, 04 Aug 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three doctors absent in inspection
रतनपुरा। सदर एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को रतनपुरा ब्लाक तथा रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान तीन चिकित्सक गायब मिले। एसडीएम निरीक्षण के बाद उपस्थिति रजिस्ट्रर अपने साथ लेते गईं। उधर एसडीएम के निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सदर एसडीएम डॉ. अंकुर लाठर पहले रतनपुरा ब्लाक मुख्यालय पहुंची। जहां वो कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले बीडीओ कक्ष पहुंची, यहां उन्हें बीडीओ अनुपस्थित मिले। इसीक्रम में कार्यालय में लेखाकार भी अपने कक्ष से गायब रहे। इसके बाद एसडीएम रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जहां वो सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड में पहुंची और भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान बेडों पर गंदे चादर देखकर एसडीएम काफी नाराज दिखीं। इसके बाद वो दवा वितरण कक्ष पहुंचकर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को तीन चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस दौरान मरीजों ने अस्पताल में दवा न मिलने की शिकायत की, जिस पर एसडीएम द्वारा चीफ फार्मासिस्ट को दवा स्टोर दिखाने की बात कही। इस पर चीफ फार्मासिस्ट द्वारा कोई संतोषजनक जवाब एसडीएम को नहीं दे सके। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर अपने साथ लेते गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed