{"_id":"58e287474f1c1bf0125b41f1","slug":"three-copycat-holders-two-chamber-inspectors-discharged","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नकलची पकडे़, दो कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नकलची पकडे़, दो कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से नकल रोकने के लिए भारी भरकम फौज की तैनाती के बाद भी सोमवार को जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हो रही है। कई परीक्षा केंद्रों पर बोलकर प्रश्नपत्र हल कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने इंटरमीडिएट गणित प्रथम प्रश्नपत्र में दो परीक्षा केंद्रों में सामूहिक नकल पकड़ी। तीन परीक्षार्थियों को रस्टीकेट करने के साथ ही दो कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया।
बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के जिले में 236 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से 100 वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बाद भी जमकर नकल हुई। नकल पर नजर रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती के बाद भी नकल माफिया व्यवस्थित ढंग से नकल करा रहे हैं। प्रशासन की लुुंज-पुंज व्यवस्था का लाभ नकल माफिया खूब उठा रहे हैं। नकल माफिया ने प्रशासन का हौवा खड़ा कर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हुए परीक्षार्थियों से सुविधा शुल्क वसूलने का क्रम जारी रखा है। कई जगहों पर गणित प्रश्नपत्र की हल कापी बिकी। सोमवार को इंटरमीडिएट गणित प्रथम प्रश्नपत्र में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने राजबली इंटर कालेज रसूलपुर और बालकृष्ण इंटर कालेज धर्मपुर देवारा में सामूहिक नकल पकड़ी। दोनों परीक्षा केंद्रों को डिबार करने के लिए बोर्ड को संस्तुति भेजी है। राजबली इंटर कालेज रसूलपुर में तीन परीक्षार्थियों को रस्टीकेट किया। इसी क्रम में इंटर कालेज बोझी तथा महादेव इंटर कालेज वरुहा में एक-एक कक्ष निरीक्षक को संदिग्ध पाए जाने पर कार्य मुक्त किया।