फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three assistant teachers of council schools sacked

परिषदीय विद्यालयों के तीन सहायक अध्यापक बर्खास्त

Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Three assistant teachers of council schools sacked
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी डिग्री से नौकरी पाने शिक्षकों की बर्खास्तगी का सिलसिला जारी है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने तीन परिषदीय विद्यालयों में तैनात तीन सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया। जांच पड़ताल चल रही है। अभी कई शिक्षकोें को तलवार लटक सकती है।
विज्ञापन

विभागीय जांच में दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के बंधनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक राजेश यादव का बीए, बीएड का प्रमाण पत्र फर्जी मिला। इसी तरह मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक क्षेत्र के नगदोपुर के सहायक अध्यापिका गीता देवी ने एससीएसटी का प्रमाण पत्र लगाया था लेकिन सत्यापन में फर्जी मिला। इसी तरह रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के मंडुसरा खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में सुुुरेश सिंह यादव का बीए, बीएड का प्रमाण पत्र फर्जी मिला। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने तीनों सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध परिषदीय विद्यालयों में तैनात कई जिलों के सहायक अध्यापकों के फर्जी शैक्षिक अभिलेख मिलने के बाद शासन के निर्देश पर वर्ष 2010 तथा उसके बाद नियुक्ति किए शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी हासिल किए सहायक अध्यापक बचने का रास्ता तलाशने में दिन रात एक कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि सत्यापन कार्य चल रहा है। शैक्षिक अभिलेख सहित अन्य प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर तीन सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed