फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three arrested including principal representative

प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including principal representative
घोसी। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के पिढ़वल घोघवल गांव के पास रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास की जगह रेलवे फाटक के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को धरना प्रदर्शन और सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने घोघवल अवरना के प्रधान प्रतिनिधि समेत तीन को गिरफ्तार किया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य सहित12 नामजद के साथ 20-25 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बिना अनुमति के सड़क जाम करने, धरना प्रदर्शन करने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में घोघवल अवरना निवासी प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य रामनगीना यादव, रघौली के प्रधान जय कुमार, रजनीकांत, पल्लू गोंड़, हरिलाल भारद्वाज, अशोक सिंह, मिथुन, रामहरि चौहान, गौतम कुमार, गुलशन निवासी गण घोघवल अवरना, अरविंद कुमार सिंह, लीलारी भरौली सहित 12 नामजद के साथ 20-25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। जबकि योगेंद्र कुमार, गुलशन और गौतम को गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ लोगों की मारपीट से घायल ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद चौहान के भाई लाखीपुर कुड़ियां निवासी प्रभुनाथ चौहान ने भी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने हेतु तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed