फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three arrested in firing case regarding the battle of supremacy

वर्चश्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार

Sat, 11 Dec 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three arrested in firing case regarding the battle of supremacy
अमिला (मऊ)। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द बाजार स्थित औरंगाबाद गांव के समीप शुक्रवार की शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक के पास से लाइसेंसी असलहा भी बरामद किया है। दोनों पक्षों के बीच फोन नंबर मांगने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद खुद को मजबूत साबित करने के लिए दोनों पक्षों ने छह से अधिक राउंड फायरिंग की थी। जिसमें एक युवक के घायल होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग के औरंगाबाद में शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे वर्चस्व की जंग को लेकर दो गुटों में फायरिंग हो गई थी। अतरसावां निवासी राजू राय एवं औरंगाबाद के अभिमन्यु शाही के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। इस बीच हुई फायरिंग में राजू राय (30) को गोली लग गई। उसका उपचार के निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज निवासी आशीष सिंह पुत्र भरत सिंह, उसरी खुर्द निवासी अभिमन्यु शाही पुत्र स्व. विजय शाही, अभय शाही पुत्र अभिमन्यु शाही को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभिमन्यु शाही के पास से घटना में प्रयुक्त एक एसबीबीएल गन बरामद किया। पुलिस ने तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि दो पक्षों ने फोन पर गाली गलौज की थी, इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर पर जाकर फायर किया। घटना में हिस्ट्रीशीटर राजू राय को छर्रा लगा है। दोनों पक्षों से विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed