फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three and a half bighas of wheat crop burnt due to short circuit fire

शार्ट सर्किट से लगी आग से साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 10 Apr 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Three and a half bighas of wheat crop burnt due to short circuit fire
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी पुलिस चौकी क्षेत्र में रविवार को अपराह्न लगभग तीन बजे बोझी गांव में गेहूं के खेत में 440 वोल्टेज का तार टूटकर गिर गया। जिससे लगभग साढ़े तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने अथक प्रयास से शेष सैकड़ों बीघा गेंहू की फसल को बचा लिया। बोझी बाजार से पश्चिम बोझी गांव में गेहूं की खड़ी फसल के ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। जिससे हुई शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे किसान सौदागर प्रजापति का 15 बिस्वा, सुनील प्रजापति का 15 बिस्वा, मुनीब यादव का 10 बिस्वा, शंभू शर्मा का 6 बिस्वा, इंद्रावती प्रजापति का आठ बिस्वा साहब यादव का 19 बिस्वा गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को अन्य किसानों की पकी फसल में फैलने से रोका। सूचना पाकर जब तक फायर बिग्रेड के जवान आते, इससे पहले ही ग्रामीण आग बुझा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed