फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   third fhase balloting

घोसी और बड़रांव ब्लाक में तीसरे चरण का मतदान

Fri, 16 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 16 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
 third fhase balloting
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां केंद्रों पर पहंुच गईं। 17 अक्तूबर शनिवार को सुबह सात बजे से ही सभी बूथों पर मतदान प्रारंभ हो जाएगा। कुल 177 पदों के लिए तीसरे चरण में 1135 प्रत्याशी मैैदान में हैं। इसमें जिला पंचायत सदस्य के लिए सात और क्षेत्र पंचायत सदस्यत के लिए 170 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन



तीसरे  चरण का मतदान 17 अक्तूबर को है। तीसरे चरण में घोसी और  बड़रांव ब्लाक का मतदान होना है। इसमें जिला पंचायत सदस्य के कुल  121 प्रत्याशी हैं। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य के बड़रांव ब्लाक में 558,   घोसी में 456 प्रत्याशी मैदान में हैं।  बड़रांव ब्लाक में कुल 222 बूथ बनाएं गए हैं।
विज्ञापन



यहां मतदाताओं की संख्या 135404 है। घोसी ब्लाक में 121 बूथ बनाए गए  हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 112101 है। दोनों ब्लाकों से कुल 388 बूथ बनाए गए हैं। यहां के लिए दोनों ब्लाकों से शुक्रवार की सुबह से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का कार्य किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक पोलिंग  पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन  मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।  इसके अलावा हर पोलिंग पार्टियों के साथ  सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड  एवं पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई  है।



 इस संबंध में सहायक निर्वाचन  अधिकारी नन्हकू यादव का कहना है कि तीसरे  चरण के मतदान की सभी तैयारियां  पूर्ण कर ली गई है। दोनों ब्लाकों पर  पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का  कार्य शुक्रवार की सुबह ही शुरू हो  गया। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों पर पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed