फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves threw away thousands of cash from the temple donation card

चोरों ने मंदिर के दान पत्र से उड़ाया हजारों की नकदी

Sun, 06 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Thieves threw away thousands of cash from the temple donation card
सूरजपुर (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ सुरजपुर स्थित मंदिर से चोर शनिवार की रात दानपत्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये ले गए। रविवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा अर्चना करने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उधर, मंदिर में चोरी की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के चकउथ सुरजपुर स्थित प्राचीन चक्रधरनाथ मंदिर है। मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ शनिवार की शाम पूजा अर्चना कर मंदिर के पट बंद कर घर चले गए। रविवार की सुबह जब वह मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे तो उन्हें मंदिर में रखा दान पेटी का ताला टूटा मिला। वहीं दानपेटिका में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए रुपये गायब थे। मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही गांव निवासी अखिलेश मद्धेशिया, रामविलास चौबे, नरेन्द्र उपाध्याय, अशोक शर्मा, दुर्गेश यादव, प्रवीण राय आदि लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed