{"_id":"5983611c4f1c1bb52e8b4735","slug":"thieves-picked-up-30-bags-of-wheat-and-100-bora-paddy-in-the-verandah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में रखा 30 बोरा गेहूं और 100 बोरा धान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरामदे में रखा 30 बोरा गेहूं और 100 बोरा धान उठा ले गए चोर
mau news
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बची हुई बोरियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर स्थित सिरसा गांव के पास एक किराने की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने गुरुवार की रात बरामदे में रखा 30 बोरा गेहूं और 100 बोरा धान उठा ले गये। दूकानदार को इसकी जानकारी सुबह हुई तो थाने में तहरीर दी। रात में आस-पास के लोगों ने दूकानदार द्वारा ही माल लोड कराना समझ कर कोई टोका टोकी नहीं की।
आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर सिरसा गांव के पास ज्ञानती देवी पत्नी स्व. वसंत जायसवाल की किराने की दूकान है। बुधवार की रात अपनी दूकान भीतर से बंद कर अपने परिवार के साथ सो गई । चोर रात में गेट में लगे ताले को तोड़कर बरामदे में रखा 30 बोरा गेहूं और 100 बोरा धान उठा ले गये। परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह हुई तो वह अवाक रह गए। ज्ञानती देवी ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।