फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thieves killed the old woman when the theft was disturbed

Mau News: चोरी का विरोध करने पर वाराणसी में तैनात सिपाही की मां की हत्या

Thu, 26 May 2022 11:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2022 11:18 PM IST
सार

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में एक घर में घुसे चोर बुधवार की रात एक वृद्धा की हत्या कर गहने समेत करीब ढाई लाख का सामान उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Thieves killed the old woman when the theft was disturbed

विस्तार

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में एक घर में घुसे चोर बुधवार की रात एक वृद्धा की हत्या कर गहने समेत करीब ढाई लाख का सामान उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

गाजीपुर जिले के मूलत: निवासी पुलिसकर्मी सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव का घर सरायलंखसी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में है।

पिता रमेशचंद्र के निधन के बाद घर में उनकी मां गीता देवी रहती हैं। वर्तमान में सूर्यप्रकाश की तैनाती वाराणसी में है। बुधवार की रात चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने घटना का विरोध करने पर गीता देवी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर गहने समेत करीब ढाई लाख का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जब महिला रोजाना की भांति अपने घर से बाहर नहीं निकली तो ग्रामीणों ने घर जाकर आवाज दी। कोई उत्तर नहीं मिलने पर शकवश ग्रामीण दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर पहुंचे। महिला का शव पड़ा था। मृतका का पति भी पुलिसकर्मी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ सरायलंखसी के के गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसओ ने बताया कि मृतका के शरीर पर किसी हथियार के चोट के निशान नहीं है, चोरों ने महिला का मुंह दबाकर हत्या की। बताया कि घर से गायब सामान की कीमत को लेकर जांच करने के साथ दूूसरे बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed