फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be third party evaluation of Operation Kayakalp

ऑपरेशन कायाकल्प का होगा थर्ड पार्टी मूल्यांकन

Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be third party evaluation of Operation Kayakalp
जिले के परिषदीय विद्यालयों में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कराए गए कार्यों का थर्ड पार्टी मूल्यांकन करेगी। सर्वे 20 जुलाई से पांच अगस्त के बीच पूरा किया जाएगा। स्कूल परिसर में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्रों का भी सर्वे किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टीम का निर्धारण होगा।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैं। सरकार की तरफ से परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों की तरफ से सभी बुनियादी सुविधाएं बहाल करने के क्रम में आपरेशन कायाकल्प योजना चलाई जा रही है।
विज्ञापन

योजना का शतप्रतिशत क्रियान्वयन करने के लिए कवायद तेज हो गई है। परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के तहत कितने कार्य हुए, अन्य योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली कितनी सुविधाएं स्कूलों को मिली, अब इसका रियल टाइम डाटा निकला जाएगा। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में 20 जुलाई से पांच अगस्त के बीच थर्ड पार्टी सर्वेक्षण करेगी। परिषदीय विद्यालयों के कैंपस में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का भी सर्वे होगा। सर्वेक्षण के लिए समेकित शिक्षा के तहत नियुक्त स्पेशल एजूकेटर का सहारा लिया जाएगा। ऐसे शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण एआरपी की मदद ली जाएगी। स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सर्वेक्षण जियो टैग के माध्यम से प्रेरणा मोबाइल एप से होगा। कोई भी शिक्षक अपनी तैनाती वाले ब्लाक में सर्वेक्षण का कार्य नहीं करेंगे। वहीं सर्वेक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षकों को मौजूद रहना होगा। एक स्पेशल शिक्षक सिर्फ सिर्फ 25 स्कूलों का सर्वेक्षण करेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे के लिए रोस्टर निर्धारित किया जाएगा। एक सर्वेक्षण पर शिक्षकों को दो सौ रुपये मिलेंगे। इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना है कि निदेशालय के निर्देशानुसार सर्वे के लिए टीम गठित कर रोस्टर तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed