फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be a review of educational quality in government schools every month ...

Mau News: तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 11 Oct 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
There will be a review of educational quality in government schools every month ...
पुलिस लाइन के सभागार में शुक्रवार शाम नवागत एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था और अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें एसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओं पर नजर रखें और नियमानुसार कार्रवाई करें। गंभीर घटनाओं की तत्काल जांच कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दें। गोवध, अवैध शराब की तस्करी व बिक्री और संगठित अपराध में लिप्त आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ संपूर्ण समाधान दिवस और थाना दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का पांच दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पैदल गश्त, पिकेट व्यवस्था और बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने को कहा। लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व अपराधियों का सत्यापन करने तथा जमीन संबंधी विवादों को राजस्व विभाग के समन्वय से सुलझाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed