फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There will be a mass marriage of 125 couples at the district headquarters

जिला मुख्यालय पर 125 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
There will be a mass marriage of 125 couples at the district headquarters
मऊ। जिला मुख्यालय पर 25 सितंबर को जनपद के सभी ब्लाकों और नगरीय क्षेत्रों के 125 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। शादी के लिए आने वाले आवेदनों का ब्लाक मुख्यालयों पर सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। सामूहिक विवाह में 125 कन्याओं के बैंक खातों में 63 लाख 75 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। सामूहिक विवाह के आयोजन पर साढ़े सात लाख रुपये खर्च होंगे। कन्याओं को साढ़े 12 लाख रुपयों के उपहार दिए जाएंगे तथा कन्याओं के खातों में 63.75 लाख रुपये जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

योगी सरकार ने गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी के लिए सामूहिक विवाह की योजना चला रखी है। ब्लाक मुख्यालयों और जिला मुख्यालय पर सामूहिक विवाह के आयोजन होते हैं। इसमें गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जाती है। शादी के लिए बाकायदा पुरोहितों और मौलवियों को बुलाया जाता है। जिससे अभिभावक अपने अपने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेटियों की शादी कर सकें। शादी के लिए कन्या की न्यूनतम उम्र 18 और वर की आयु 21 वर्ष रखी गई है। इस साल कोरोना के चलते लग्न के समय सामूहिक विवाह के आयोजन नहीं हो सके थे। इसलिए पहली बार भादो माह में 25 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में इसका आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पूरे जिले के सभी नौ ब्लाकों से गरीब परिवारों से आवेदन मांगे गए थे। आए हुए आवेदनों का सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। 125 जोड़ों का विवाह सामूहिक विवाह के दौरान होना है। चूंकि बरसात का मौसम है, इसलिए वाटर प्रूफ टेंट लगाया जाना है। टेंट, दरी, जलपान, पुरोहित, मौलवी और अन्य आयोजनों पर प्रति जोड़ी छह हजार की रुपये की दर से खर्च करने के निर्देश हैं। सामूहिक विवाह में कन्या के बैंक खाते में शासन की ओर से 51 हजार रुपये जमा किए जाएंगे। जबकि चांदी के पायल सहित दस हजार रुपये मूल्य के 36 प्रकार के सामान प्रत्येक कन्या को उपहार के रूप में दिए जाएंगे। छह हजार रुपये प्रति जोड़े की दर से विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक विवाह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर सामूहिक विवाह का आयोजन जिला मुख्यालय पर 25 सितंबर को होना तय किया गया है। 125 जोड़ों का सत्यापन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष अन्य तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। उमाशंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed