फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was a stir due to the fine imposed on the DPRO

डीपीआरओ पर जुर्माना लगने से हड़कंप

Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the fine imposed on the DPRO
कुसुम्हा/ रतनपुरा। दोहरीघाट ब्लाक के गोंठा ग्राम पंचायत में शौचालय , सीसी रोड, पोखरे की खुदाई नाली चकरोड आदि विकास कार्यों में 1.17 करोड़ रुपयों के घपले के मद्देनजर शाहपुर निवासी अरुण कुमार राय ने सेक्रेटरी से साल 2017 में सूचना मांगी। तत्कालीन सेक्रेटरी बृजेश कुमार राय ने मांगी गई सूचना समयावधि में नहीं दी। विवश होकर अरुण ने एक साल बाद सूचना आयोग की शरण लिया। आयोग की ओर से भेजे गए पत्रों का जवाब भी सेक्रेटरी ने नहीं दिया और न ही आयोग के समक्ष उपस्थित ही हुआ। आयोग ने सेक्रेटरी पर 15 हजार रुपयों का अर्थदंड लगाया है। उधर याचिकाकर्ता ने बताया कि इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दिया है। उधर इसी प्रकार के रतनपुरा ब्लाक के एक गांव में विकास कार्यों संबंधी सूचना आरटीआई कार्यकर्ता ग्राम पंचायत कोंहिया निवासी निर्मल कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी से मांगी थी। उनके द्वारा सूचना न देने पर निर्मल कुमार ने सूचना आयोग में अपील किया। सूचना आयोग के पत्र का जवाब भी डीपीआरओ ने नहीं दिया और न ही आयोग के समक्ष उपिस्थत होकर अपना पक्ष रखा। इस पर सूचना आयुक्त ने डीपीआरओ पर 15 हजार का जुर्माना लगाया है। डीपीआरओ पर जुर्माने की जानकारी होने पर विभागीय कर्मियों में हडंकंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed