फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There was a fight due to election rivalry, case filed against 13 people including Pradhanpati

Mau News: चुनावी रंजिश में हुई थी मारपीट, प्रधानपति सहित 13 पर केस

Sun, 24 Aug 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
There was a fight due to election rivalry, case filed against 13 people including Pradhanpati
मुहम्मदाबाद गोहना। रानीपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी फुलवासी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर मारपीट मामले में पुलिस ने शुक्रवार की शाम 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना बीते 25 जून की है, जब आरोपियों ने चुनावी रंजिश और जमीन के विवाद में मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ किया था।
विज्ञापन

फुलवासी ने आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव को लेकर प्रधानपति रविंद्र राजभर रंजिश रखते हैं। बिरजू से घर के सामने खेत को लेकर विवाद है, इसका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। बीते 25 जून की शाम चार बजे फुलवासी अपने परिवार के परिजनों के साथ खेत की जोताई करवा रही थी। तभी रविंद्र राजभर गाली देने लगा। इतने में वहां बिरजू राजभर, शंकर, जसवंत, सतवंत, विजयी, अभिषेक, रमेश, गुड्डू, रवि, अंकित, संतोष और वीरेंद्र लाठी डंडा लेकर पहुंच गए। सभी ने फूलवासी, भीम राजभर, शिवनारायण, राजबहादुर और विशाल राजभर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाकर घर में भागे तो अरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। घटना के संबंध में स्थानीय थाना और एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से घायलों का मेडिकल हुआ था। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed