फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is no solution to the problem of jam

जाम की समस्या से नहीं मिल रही निजात

Tue, 01 Mar 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
There is no solution to the problem of jam
नगर के गाजीपुर तिराहा पर लगा जाम।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। दीवानी कचहरी मोड़ से बलिया मोड़ तिराहे तक रोजाना जाम लगना आम बात है। आजमगढ़ रोड पर तो कुछ दूरी तक डिवाइडर का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन नेशनल हाइवे पर कचहरी मोड़ से बलिया मोड़ तिराहे तक डिवाइडर न होना जाम का सबब बन रहा है। लोगों का कहना है कि यदि कचहरी मोड़ से बलिया मोड़ से आगे आफिसर्स कालोनी तक हाइवे पर डिवाइडर का निर्माण करा दिया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है। शहर में सड़कें वहीं हैं लेकिन रोजाना सैकड़ों वाहन शोरूम से निकलकर सड़कों पर आ रहे हैं। इसलिए सड़कों पर वाहनों की भीड़ बढ़ रही है। दीवानी कचहरी मोड़ से बलिया मोड़ से आगे आफिसर्स कालोनी तक रोजाना जाम लग रहा है। खासकर सुबह सब्जी मंडी आने जाने वाले वाहनों की वजह से जाम ौर फिर स्कूल, आफिस, कचहरी और अस्पताल जाने वाले वाहनों की वजह से जाम लग रहा है। दोपहर बाद स्कूल की छुट्टी होने के बाद हाइवे पर कचहरी मोड़ से बलिया मोड़ तक लंबा जाम लगता है। जिसकी जद में बैंक जाने वाले, स्कूल जाने वाले, कार्यालय, कचहरी और अस्पताल जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार सहादतपुरा में डिवाइडर बना देने से जाम की समस्या से निजात मिल गई है, उसी तरह से कचहरी मोड़ से आफिसर्स कालोनी तक डिवाइडर बना दिया जाय तो समस्या का समाधान निकल सकता है। अध्यापक लक्ष्मीशंकर यादव कहते हैं कि बलिया मोड़, ढेकुलियाघाट मोड़, भीटी चौराहा से गालिबपुर पुरानी तहसील, फातिमा तिराहा और गाजीपुर तिराहे तक डिवाइडर बना दिया जाए। बाबूराम यादव कहते हैं कि विभागीय अफसरों को इस बाईपास मार्ग पर लगने वाले जाम से मुक्ति का उपाय करना चाहिए। प्रवीण श्रीवास्तव कहते हैं कि यदि जल्द ही कोई सार्थक उपाय नहीं किया गया तो जाम गंभीर रूप ले सकता है। समाजसेवी नरेंद्र तिवारी कहते हैं कि पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों को इस बारे में सार्थक पहल करनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाइवे की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम है, इसके फोरलेन बन जाने के बाद इस पर डिवाइडर बनाकर जाम की समस्या से निजात दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed