फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is confusion among the principals regarding the pre board examination:

प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रधानाचार्यो में उहापोह:

Thu, 03 Feb 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
There is confusion among the principals regarding the pre board examination:
मऊ। जिले के यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में फरवरी के पहले सप्ताह में यूपी बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षा करा लिया जाना था। लेकिन संक्रमण के चलते विद्यालय छह फरवरी तक बंद चल रहे हैं। बोर्ड ने नई तिथि की घोषणा नहीं है। ऐसे में प्रधानाचार्य ऊहापोह में हैं। जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। गत वर्ष संक्रमण के चलते बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। प्री बोर्ड परीक्षा को आधार मानकर ही छात्रों को प्रोन्नत कर दिया गया था। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 43990 तथा इंटरमीडिएट में 37474 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा होने से पूर्व बोर्ड की तरफ से फरवरी माह के पहले सप्ताह में प्री बोर्ड परीक्षा कराया जाना था। लेकिन संक्रमण के चलते विद्यालय बंद हैं। बोर्ड की तरफ से नई तिथि जारी न होने से प्रधानाचार्य पसोपेश में हैं। विभाग की तरफ से 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों को शतप्रतिशत कोविड टीकाकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो माध्यमिक विद्यालय खुलने के बाद प्री बोर्ड परीक्षा का समय निर्धारित किया जाएगा। तालीमुद्दीन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर का कहना है कि संक्रमण के चलते विद्यालय बंद चल रहे हैं। विद्यालय खुलने पर ही परीक्षा कराना संभव होगा। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। विद्यालय खुलने पर ही प्री बोर्ड परीक्षा कराया जाएगा। अभी 14 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed