फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is a need to integrate daughters with the mainstream of society.

बेटियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत

Wed, 11 May 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
There is a need to integrate daughters with the mainstream of society.
नगर के हिंदी भवन में स्वयंसेवी संगठन ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में संचालित हमारी बेटिय - फोटो : MAU
मऊ। स्वयंसेवी संगठन ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में संचालित ‘हमारी बेटियां हमारा गौरव’ कार्यक्रम में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन बुधवार को हिंदी भवन सभागार में किया गया। इस दौरान बेटियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह ने कहा कि आज के समय में बेटियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है। उनको भी समान अधिकार हैं तो उन्हें हर क्षेत्र में प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। संस्थान के निदेशक शमीम अब्बासी ने कहा कि कार्यक्रम जनपद के 75 ग्राम पंचायतों में पिछले छह वर्षों से चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों को बराबरी का दर्जा दिलाना ,उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना ,बाल विवाह को रोकने तथा कैरियर के क्षेत्र में बेटियों को प्रोत्साहित करना है। बेटियों ने अपने अपने गांव में संगठन बनाकर अर्जित की गई उपलब्धियों के बारे में सभागार में मौजूद लोगों को अवगत कराया। बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली बच्चियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान रुद्रप्रताप सिंह, फरहीन अब्बासी, अर्शी फातमा, तोहिद अब्बासी, मीरा सिंह, वंदना सिंह, सरोज पांडे इंतजार अहमद, फैजान अहमद, अशोक कुमार रहे। संचालन आमिर सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed