फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   There is a jam in the market due to vehicles parked at random

बेतरतीब खड़े वाहनों से बाजार में लगता रहता है जाम

Sat, 26 Mar 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is a jam in the market due to vehicles parked at random
चिरैयाकोट बाजार। बाजार में जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। रोजाना जाम की समस्याओं से लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है। सड़क के किनारे दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के बेतरतीब खड़े कर देनेसे जाम की समस्या दिनों दिन विकराल होती जा रही है। वाहनों को बाजार में बीच सड़क पर आड़े तिरछे खड़े कर चालक घंटो तक गायब हो जाते हैं। जाम की इस विकराल समस्या की ओर न तो जिला प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है और न ही नगर पंचायत प्रशासन। कस्बे में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से बाजार के दुकानदार ,व्यवसाई , राहगीर,वाहन चालक परेशान होने को विवश हैं। जाम की वजह से स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी घंटों तक जाम की झाम में फंसे रहते हैं। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है बुधवार को नगर बाजार के सब्जीमंडी, रोडवेज बस स्टाप तथा चौक पर घंटों तक भारी जाम लग गया। कहीं भी ट्रैफिक पुलिस जाम को हटाने की दिशा में प्रयास करती नहीं दिखी। जिससे घंटों तक लोग परेशान होते रहे। समाजसेवी इदरीस अंसारी, इरशाद अंसारी, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र, अनिल गुप्ता, शिवचंद, ज्ञानचंद गुप्ता ने जाम से निजात पाने के लिये अधिकारियों का ध्यान देने की मांग की है। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने को पुलिस प्रशासन से कहा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed