{"_id":"609569e48ebc3ec5f509ec55","slug":"there-are-32-gram-pradhan-graduates-and-masters-in-the-block-mau-news-vns5884208139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक में 32 ग्राम प्रधान हैं स्नातक और परास्नातक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक में 32 ग्राम प्रधान हैं स्नातक और परास्नातक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। ग्राम पंचायत चुनाव में इस बार ग्रामीणों ने प्रधान पद के शिक्षित प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिताया है। कोपागंज ब्लॉक के 76 गांवों में से 51 में इंटर और 23 गांवों के प्रधान स्नातक और स्नातकोत्तर हैं। 2015 की अपेक्षा इस बार गांवों में शिक्षित प्रधानों की संख्या बढ़ी है। पूरे ब्लाक में निर्वाचित प्रधानों में सिर्फ एक निरक्षर हैं। निर्वाचित प्रधान गांव के लिए कुछ नया करने का दावा कर रहे हैं।
विकास खंड कोपागंज में कुल 77 ग्राम पंचायतें हैं। ग्राम सभा कसारा में ग्राम प्रधान प्रत्याशी की मृत्यु होने पर यहां का चुनाव स्थगित हो गया था। कुल 76 ग्राम सभाओं में 7 ग्राम प्रधान परास्नातक, 16 ग्राम प्रधान स्नातक, 12 इंटरमीडिएट, 15 हाईस्कूल, 5 जूनियर हाईस्कूल और 19 ग्राम प्रधानों की शिक्षा मात्र प्राइमरी स्तर तक है। केवल एक ग्राम प्रधान निरक्षर हैं। ग्राम पंचायत अब्बूपुर की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कलावती देवी पूरे विकास खंड के एकमात्र अशिक्षित हैं। कलावती देवी का कहना है कि वह अपने कार्यकाल में गांव की दशा बदलने का प्रयास करेंगी। वहीं बारा के प्रधान जीतेन्द्र, जरामगढ़ के अजय कुमार भरद्वाज, खुखुंदवा की नम्रता राय, भदसा मानोपुर जयप्रकाश, कुतुबपुर के अरविंद यादव, कोइरियापार के गुलाब और डंगौली के लक्षिराम कास दावा है कि वे गांव में विकास की गंगा बहाने के लिए अनवरत और अथक प्रयास करेंगे। इन लोगों का कहना है कि गांव की तस्वीर बदलने के लिए पूरा रोड मैप तैयार कर रहे हैं। ये सभी गांव के लिए कुछ नया करने की इच्छा जताया है।