फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   theft

दो घरों से चोरी

Sun, 26 Apr 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
theft
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चौकी के कुंवर पुरवा गाँव में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। छतों के रास्ते घरों में घुसकर चोरों ने गहनों और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी घर वालों ने 112 डायल पुलिस को दी। गृह स्वामियों ने पुलिस को तहरीर दी है। गाँव में चंद्रशेखर सिंह पुत्र हरिनारायण सिंह के घर चोर मकान की छत के रास्ते अंदर घुस गए। यहां से चोर आगंन में होकर एक कमरे में घुस गए। चोर यहां से गहने और कीमती कपड़ों से भरे दो बक्से उठा ले गए। चोरों ने गहने और कीमती कपड़े निकाल कर खाली बक्से घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया था। इसी गाँव के दूसरे मुहल्ले में अजीज पुत्र नूर मुहम्मद के मकान की छत के रास्ते से होकर चोर अंदर घुस गए। यहां से चोर पांच बक्से बाहर निकाल ले गए। चोरों ने बक्सों से सोने की मंगलसूत्र, हार, झुमका सहित लाखों के गहने और कपड़े आदि चुरा ले गए। जानकारी होने पर अजीज ने रात में लगभग दो बजे 112 डायल पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस चौकी प्रभारी संजीव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही वर्कआउट कर दिया जाएगा। दोहरीघाट : थाना क्षेत्र के गोठा बाजार स्थित एक दुकान से शनिवार की रात चोर प्लास्टिक का बंडल उठा ले गए। चोरों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। गोठा बाजार में फखरुद्दीन उर्फ छांगुर की कपड़े की दुकान है। शनिवार की रात चोर दुकान से प्लास्टिक का बंडल जिसकी कीमत करीब तीन हजार रुपये थी उठा ले गए। छांगुर ने बताया कि लाकडाउन के चलते दुकान बंद थी। लोग घर में सोए थे कि रात 12 बजे स्कार्पियो से चार लोग आए और प्लास्टिक का बंडल लादने लगे। दरवाजा खुलने की आहट मिलते ही चोर फरार हो गए। पीड़ित ने भी बाइक से चोरों का पीछा किया लेकिन चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष राजकेशर ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed