फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   theft in Mobile shop

मोबाइल दूकान में चोरी

Thu, 07 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 07 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 theft in Mobile shop
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय बाजार में खान मोबाइल सेंटर एवं जनसेवा केंद्र की छत का सीमेंटेड शेड तोड़कर बुधवार की रात घुसे चोरों ने लाखों के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन



घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई तो वह आवाक रह गया। इस संबंध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने पिछले एक साल में हुई कई चोरियों के खुलासा न होने पर नदवासराय बाजार में घोसी-मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग जाम कर दिया। मौक पर पहुंचे सीओ और कोतवाल के आश्वासन पर व्यापारी घटना के जल्द खुलासे पर माने।
विज्ञापन



नदवासराय बाजार में ओबेदुर्रहमान की खान मोबाईल सेंटर नाम से दुकान है। इसी में वह जनसेवा केंद्र भी चलाता है। बुधवार की रात दुकानदार वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोर आए और दुकान की सीमेंटेड शेड की छत तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान चोरों ने 70  मोबाइल, एक लैपटाप जिसकी कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है उठा ले गए। इसकी जानकारी दुकानदार को सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। जारी की जानकारी जब अन्य दुकानदारों को हुई तो वह भी आक्रोशित हो गए।


 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में व्यापारियों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर सीओ वंशीधर मिश्रा, कोतवाल विश्वजीत सिंह आदि पहुंचे।


इस दौरान उन्होंने पिछले एक साल में कई चोरियों के खुलासा न होने पर रोष जताया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने व्यापारियों से वार्ता कर जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया।



 तब जाकर व्यापारियों ने जाम समाप्त किया। जाम सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक रहा। जाम करने वालों में मुख्य रूप से व्यापार मंडल नदवासराय के अध्यक्ष आनंद कुमार बरनवाल, रमेश गुप्ता, शमशाद, एजाज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed