{"_id":"26dae80533e22e5d1a962f82f20d6bf6","slug":"the-youth-arrested-who-threatened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा के ग्राम प्रधान अभय कुमार मौर्या और जनता पीजी कालेज के छात्रनेता राजन सिंह को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा। बुधवार को प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने इसका खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान और छात्रनेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पकड़ा गया युवक आशीष तिवारी रानीपुर थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा में अपनी बुआ के यहां रहता है। उसने मोबाइल से ग्राम प्रधान अभय कुमार मौर्या और छात्रनेता राजन सिंह से रंगदारी मांगी नहीं देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही छात्रनेता को अध्यक्ष पद का चुनाव में न पड़ने को कहा।
वहीं ग्राम प्रधान को कई बार धमकी भरे मैसेज भी किए। इसके बाद छात्रनेता और ग्रामप्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस तहकीकात में पता चला कि जिस मोबाइल से यह धमकी और एसएमएस भेजा गया है वह आशीष तिवारी पुत्र ओंकासर तिवासी निवासी डंगौली थाना मुहम्मदाबाद गोहना के नाम से लिया गया है। पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम और रानीपुर थाना के एसएसआई विश्वजीत सिंह ने धमकी देने वाले युवक को धर दबोचा।